Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 6, 200MP कैमरा और 8500mAh बैटरी, कीमत ₹86,000 से शुरू

Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ के दो फोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max चीन में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर बने Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज़ चिपसेट, 200MP के दो कैमरा, प्राइवेसी डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। कंपनी ने इनके साथ Xiaomi Watch S5 और Xiaomi Smart Band 11 भी पेश किए हैं।

Xiaomi 18 Pro And Xiaomi 18 Pro Max

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत

मॉडल वेरिएंट चीन में कीमत भारतीय रुपये में (लगभग)
Xiaomi 18 Pro 12GB + 256GB ¥5,999 ₹86,000
Xiaomi 18 Pro Max 12GB + 256GB ¥6,999 ₹1,00,000

Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: फोन में 6.4 इंच की 1.5K फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह TCL M11 पैनल है, जिसकी HBM पर पीक ब्राइटनेस 2200 nits तक जाती है। बेज़ल सिर्फ 0.99mm के हैं और सुरक्षा के लिए Xiaomi Crystal Glass 3.0 दिया गया है। स्क्रीन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी है।

इसे भी पढ़ें – 8500mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Xiaomi 18 Series की लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स उड़ा देंगे होश

रियर डिस्प्ले: पीछे की तरफ 2.9 इंच की 120Hz स्मार्ट OLED स्क्रीन मिलती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज: फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 (TSMC 2nm) चिपसेट, LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज है।

कैमरा:

  • 200MP Light Fusion 960 मेन कैमरा (1/1.28 इंच सेंसर, f/1.67, OIS, LOFIC)
  • 50MP OV51D अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 200MP HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो (1/1.56 इंच सेंसर, 3.2x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS, 12cm टेलीमैक्रो सपोर्ट)
  • 50MP OV50M फ्रंट कैमरा

बैटरी: 7000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

डिज़ाइन: फोन की मोटाई 8.4mm और वजन 203 ग्राम है।

अन्य फीचर्स:

  • नया कस्टमाइज़ेबल AI बटन
  • IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
  • स्टीरियो स्पीकर और 4 माइक
  • अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
  • HyperOS 4
  • IR ब्लास्टर, WiFi 7 और USB 3.2 Gen 1
  • कंपनी के मुताबिक एंड्रॉइड पर सबसे बेहतरीन हैप्टिक्स

Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Pro Max में 6.9 इंच की 1.5K फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। TCL M11 पैनल की HBM ब्राइटनेस 2100 nits है। इसमें भी 0.99mm अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल, Xiaomi Crystal Glass 3.0 और प्राइवेसी डिस्प्ले मिलता है।

रियर डिस्प्ले: इसमें भी पीछे 2.9 इंच की 120Hz स्मार्ट OLED स्क्रीन है।

प्रोसेसर और स्टोरेज: फोन Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 (TSMC 2nm) चिपसेट पर चलता है, साथ में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज है।

कैमरा:

  • 200MP Light Fusion 960L मेन कैमरा (1/1.28 इंच, f/1.67, OIS, LOFIC)
  • 50MP OV51D अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 200MP HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो (1/1.56 इंच, 3.2x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS, 12cm टेलीमैक्रो सपोर्ट)
  • 50MP OV50M फ्रंट कैमरा

बैटरी: 8500mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिज़ाइन: मोटाई 8.39mm/8.47mm और वजन 235 ग्राम/240 ग्राम है।

अन्य फीचर्स:

  • 3 स्टीरियो स्पीकर और 4 माइक
  • नया कस्टमाइज़ेबल AI बटन
  • IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
  • अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
  • HyperOS 4
  • IR ब्लास्टर, WiFi 7 और USB 3.2 Gen 1
  • कंपनी के मुताबिक एंड्रॉइड पर सबसे बेहतरीन हैप्टिक्स

Xiaomi Watch S5 और Smart Band 11 भी लॉन्च

Xiaomi 18 Pro सीरीज़ के साथ कंपनी ने Xiaomi Watch S5 और Xiaomi Smart Band 11 को भी लॉन्च किया है। उसके बारे में बाद में बात करेंगे अगली पोस्ट में अभी इस फोन की खासियत पर एक नज़र डालिए हुज़ूर।

Xiaomi 18 Pro सीरीज़ भारत में कब आएगी?

Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max का ग्लोबल लॉन्च 2026 में होगा। भारत में इनके दिसंबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। ऊपर बताई गई कीमतें चीन की हैं, इसलिए भारत में असली कीमत अलग हो सकती है।

Xaiomi 18 pro max leaks images.

किसके लिए हैं ये फोन?

अगर आप ऐसा फ्लैगशिप चाहते हैं जिसमें टॉप-एंड चिपसेट, दो 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग एक साथ मिले, तो Xiaomi 18 Pro सीरीज़ दिलचस्प विकल्प है। कॉम्पैक्ट साइज़ पसंद है तो 6.4 इंच का 18 Pro बेहतर रहेगा, और बड़ी स्क्रीन के साथ 8500mAh बैटरी चाहिए तो 18 Pro Max।

Leave a Comment