स्मार्टफोन मार्केट में एक और पावरफुल फोन एंट्री मारने के लिए बिल्कुल तैयार है। चाइनीज टेक ब्रांड Nubia अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस Nubia NaviX Ultra 16 सितंबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से ठीक पहले इसके कई जबरदस्त फीचर्स से पर्दा उठा दिया है, जो इसे सीधे तौर पर दूसरे बड़े ब्रांड्स के सामने खड़ा करता है।

डिस्प्ले और शानदार लुक फोन के फ्रंट में 6.78 इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो BOE का होगा और इसमें 144Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। स्क्रीन के बीच में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट मिलता है। बैक पैनल की बात करें तो यहां पिल-शेप (capsule) डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाइट मौजूद है। डिवाइस को व्हाइट, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है। फोन के साइड फ्रेम में एक खास ऑरेंज बटन भी देखने को मिला है, जिसको लेकर चर्चा है कि यह डेडिकेटेड AI फीचर्स को तुरंत ऑन करने के काम आ सकता है।
Must Read :- Oppo ने पेश किया ColorOS 17, Android 17 के साथ मिलेंगे नए AI फीचर्स और स्मूथ UI
पावरफुल परफॉर्मेंस और मेमोरी स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस फोन में ChangXin Memory Technologies (CXMT) के मेमोरी कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर तैयार होने वाले किसी स्मार्टफोन में इस तरह की मेमोरी का इस्तेमाल पहली बार देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर फ्रंट पर कंपनी ने ByteDance के Doubao AI असिस्टेंट को सीधे सिस्टम में इंटीग्रेट किया है, जिससे स्मार्ट AI फीचर्स का सपोर्ट स्मूथली मिलेगा।
कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और दूर की फोटो खींचने के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल रहेगा। सेल्फी और हाई-रेजोल्यूशन वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का पावरफुल शूटर मिलने वाला है।
Must Read:- Oppo A7 Pro और A7 Pro Max में 10,000mAh तक की बैटरी, ग्लोबल लॉन्च के मिले संकेत
दमदार बैटरी और चार्जिंग इस डिवाइस की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी लाइफ रहने वाली है। Nubia NaviX Ultra में 7,100 mAh की भारी-भरकम सिलिकॉन-कार्बन बैटरी कन्फर्म की गई है। यह बड़ी बैटरी न केवल लंबा बैकअप देगी, बल्कि वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।